थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
चाकूबाजो को भेजा गया जेल पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद
आरोपीगण
समीर बांधे पिता चिंताराम बांधे उम्र 19 साल साकिन बधियाटोला थाना डोगरगढ जिलाराजनादगांव
दिनेश्वर बांधे पिता चिंता राम बांधे उम्र 20 साल साकिन* बधियाटोला थाना डोगरगढ जिला राजनादगांव
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दानी बाई गोसाई पति स्व0 बाबूलाल गोसाई निवासी कालकापारा वार्ड नं0 10 डोगरगढ थाना डोगरगढ जिला राजनादगांव के द्वारा दिनांक 17.08.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके नाती शंकर गोसाई को आरोपीगण 01.समीर बांधे एवं दिनेश्वर बांधे साकिनान बधियाटोला थाना डोगरगढ जिला राजनादगांव के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर धारदार चाकू से मारकर चोट पहुचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 505/2023 धारा-294,324, 506,34,341 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आरोपीगण की पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 18/08/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपीगण अपने अपने घर में छुपा तत्काल पुलिस टीम रवाना कर घेराबंदी कर आरोपीगणो को पकडा गया थाना लाकर पूछताछ करने पर पुरानी विवाद को लेकर चाकू से मारना स्वीकार किये है विधिवत गिरप्तार कर ज्यूडिशियल पर माननीय
न्यायालय पेश किया जाता है ।
उक्त कार्यवाही में - निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, सउनि धन्ना लाल सिन्हा, आर0 1486 मिलाप बरेठ आर0 227 संजय यारदा, आर0 560 प्रयांश सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.