स्वतंत्रता दिवस:आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया अमृत महोत्सव मनाया गया
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया अमृत महोत्सव मनाया गया |
ग्राम नवागांव स्थित ग्राम पंचायत/हायर सेकेण्डरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह आयोजन बेहद खास रहा, क्योंकि आजादी के 75 वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती निधि कोमल टंडन प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल यू . डी. गेंडरे , वरिष्ठ व्याख्यता बसंत उपध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ
बच्चों द्वारा गांव में रैली निकाली गई। इस रैली में शिक्षक रोमेश साहू, कोमल सोनवानी, गणेश वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, करण सिंह हरवंश, रूपराम देवांगन, संतोष देवांगन, अर्चना मंडावी, शारदा साहू, ग्रामीण शामिल हुए। वहीं ग्राम नवागांव में स्थित ग्राम पंचायत प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दाैरान स्कूली बच्चे, सरपंच रमेश साहू, सचिव अवधराम साहू, उपसरपंच श्रीमती सुमन साहू, त्रिवेणी साहू, सरस्वती ध्रुव, पुष्णा साहू, खिलेशरी साहू, हरिश ध्रुव, प्रेमलाल पाठक, रामस्वरूप, जीवन साहू,उपस्थित वा ग्रामीण उपस्थित थे।
प्राचार्य ने कार्यक्रम का संबोधित करते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव का लक्ष्य लोगों में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यू .डी. गेन्डरे ने कहा कि स्वतंत्रता का महापर्व ही देश का मुख्य त्योहार है। हमें हमेशा राष्ट्रीय पर्व का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वसंत उपाध्याय ने किया।
इस बार भी 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत नवागांव में सरपंच रमेश साहू ने ध्वजारोहण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद सदस्य निधि कोमल टंडन ने ध्वजारोहण, पूर्व माध्यमिक शाला में शाला के अध्यक्ष, प्राथमिक शाला में अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। लगातार बारिश के कारण इस वर्ष गांव में प्रभात फेरी निकला गया। साथ ही किसी भी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं हो पाया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.