सामुदायिक पुलिसिंग: कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में में शामिल हुवे ग्राम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम खैरबना(बाज गुड़ा) में कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन
कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम खैरबना (बाज गुड़ा) में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव शामिल हुवे। पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा, बजे गाजे साथ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।पुलिस अधीक्षक ने आयोजन समिति को नगद राशि एवं शील्ड मोमेंटो तथा यातायात जागरूक हेतु हेलमेट प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री संजय धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के के वासनिक एवं थाना प्रभारी लोहारा विकास बघेल के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस एवं समस्त ग्रामवासी खैरबना के संयुक्त तत्वधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.