मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को संदेश दिया गया।
चावड़ी। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चावड़ी मे प्रधान अध्यापक श्री गुलराज शर्मा के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत
रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता संदेश गया। छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा डोर टू डोर सम्पर्क कर पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची मे सम्मिलित कराने का निवेदन किया गया।
स्वस्थ लोकतंत्र बनाए रखने हेतु भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने तथा बिना किसी प्रकार के धन, सामान, खान-पान के वस्तु आदि के प्रलोभन स्वीकार नहीं करने , शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदान करने वाले अभिभावकों, पालकों, पड़ोसियों, परिजनों को निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर शाला के प्रधान अध्यापक गुलराज शर्मा सहित शिक्षक कनक राम सेन, किरण साहू ,समस्त् छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें।
*सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.