आदिवासीयों से भयभीत सरकार की चेतना ही गुल - रमेश हिड़ामे
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री राजनांदगांव पालक समिति के अध्यक्ष व नागवंशी गोंड समाज ब्लॉक मोहला अध्यक्ष तथा आदिवासी समाज जिला मोहला मानपूर अं चौकी के प्रवक्ता जिला भाजपा मोहला मानपूर अं चौकी के उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने कहा है प्रतिवर्ष स्कूलों में भर्ती-प्रक्रीया 15 जून से प्राय: प्रारंभ हो जाती है और 15जुलाई से पढ़ाई भी चालू हो जाती है लेकिन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अभी तक छटवीं में प्रवेश प्रारंभ ही नहीं होना बहुत से शंका को जन्म देती है जिस प्रकार छ ग में जनजातियों के 32%आरक्षण को घटाकर 20%करना मूल पेशा कानून की आत्मा को ही खत्म करना जनजातिय बहुल संभाग में तृतीय चतुर्थ श्रेणी में स्थानीय भर्ती नियम को रद्द करना पर 29 में 30 विधायक सरकार के साथ पर सब के सब मौन! कहीं ईसी तरह केंद्र सरकार द्वारा 275(1) के तहत जनजायियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजाति बच्चों के लिये खोला गया है उसे भी बंद ना कर दे? जिससे छ ग का जनजातीय समाज छ ग सरकार के उक्त कृत्य से काफी नाराज व उत्तेजित आंदोलनरत है।जनजातियों आंदोलनों से घबराई कांग्रेस व छ ग कांग्रेस सरकार की चेतना ही गुल हो गयी है जिसे 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवश के दिन सरकार की चेतना को जगाने आवाज ऊठाकर शीघ्र प्रवेश प्रक्रीया प्रारंभ करने मांग की जायेगी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.