Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 12, 2023

गौरव पथ सड़क को लेकर कल से शुरू होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन क्षेत्र के रहवासी मार्ग की आजादी के लिए बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

 गौरव पथ सड़क को लेकर कल से शुरू होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन



क्षेत्र के रहवासी मार्ग की आजादी के लिए बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार


कोरबा- नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत गौरव पथ सड़क पर अवैध रूप से कोल परिवहन संचालन और परिवहन कोयला प्रेक्षण को जनहित में स्थाई प्रतिबंध लगाकर क्षेत्र के रहवासियों के जानमाल की सुरक्षा तथा मार्ग की आजादी के लिए शासन प्रशासन और एसईसीएल दीपका गेवरा प्रबंधन से मांग की गई है मांग पूरा नहीं होने पर मजबूरनवंश अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे 13 अगस्त से समाजसेवी उमा गोपाल व बंशी दास महंत आंदोलन की शुरुआत किया जाएगा ।


गौरवतलब है कि नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत दीपका थाना चौक पेट्रोल पंप से रेलवे क्रॉसिंग दीपका तक क्षेत्रीय रहवासियों की सुविधा हेतु आमजनों के आवागमन के लिए गौरव पथ सड़क का निर्माण नगर पालिका परिषद दीपका के द्वारा कराया गया था परंतु इस सड़क का इस्तेमाल एसईसीएल दीपका व गेवरा प्रबंधन के द्वारा भारी कोल वाहनों से कोयला परिवहन संचालित किया जाता आ रहा है पिछले कुछ महीने पहले आंदोलनों व चर्चा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व  एसईसीएल दीपका व गेवरा के अधिकारियों के बीच जानकारी दी जाती रही है कि निजी कंपनी एसीबी प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में कोयला परिवहन करने का यही एकमात्र मात्र मार्ग है व दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है किंतु एसईसीएल दीपका गेवरा व निजी एसीबी कंपनी और प्राइवेट ट्रांसपोर्टर अपने हितों को साधने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति में दिए हुए शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं व रहवासी ग्रामों के बीच से कोल परिवहन कर रहे हैं जिसके कारण से आसपास का क्षेत्र भयंकर प्रदूषित हो रहा है एवं क्षेत्रवासियों को अत्यंत प्रदूषित वातावरण में रहने को मजबूर हैं । 


समाजसेवी उमा गोपाल और बंशी दास ने अपने शिकायत आवेदन में कहा है कि इस मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त होकर अनेक लोगों की जान भी जा चुकी है गंभीर जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है एवं बिना तारपोलिंग कोयला प्रेक्षण संचालन करने से भारी मात्रा में कीचड़ धूल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण से अत्यंत क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं जिससे होने वाली विशिष्ट रोग के परिणाम स्ट्रोक इस्केमिक हृदय रोग क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज फेफड़े का कैंसर निमोनिया और मोतियाबिंद के अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं उन्होंने बताया कि सन 2017 में गौरव पथ सड़क में कोयला प्रेषण को बंद करने का आफवाह फैलाकर बाईपास सड़क निर्माण किया गया है केंद्रीय कोल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिनांक 17 जून 2006 को एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास सड़क का निर्माण करने हेतु 2.213 हेक्टेयर एवं 0.491 हेक्टेयर भूमि की अनुमति प्रदान किया गया है किंतु निर्माण करता द्वारा अनुमति से अधिक रकबा भूमि पर कब्जा करते हुए अनुमति स्थान से बाहर आवासीय परिसर शक्ति नगर दुरैना सीटीआई गेवरा क्षेत्र व पुर्नावासित ग्राम विजयनगर के मुख्य द्वार से होते हुए 132 के व्ही विद्युत केंद्र गरुण नगर से विजय नगर देव नगर के बाजू से चाकाबुड़ा तक अवैध बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है नगर पालिका परिषद का गौरव पथ से वर्तमान से लेकर आज पर्यंत कोयला परिवहन बंद नहीं किया गया है उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोगों के साथ एसईसीएल गेवरा दीपका एवं प्रशासन के बीच बाईपास मार्ग का निर्माण होने के बाद गौरव पथ मार्ग पर कोल परिवहन गाड़ियों को बंद कर दिया जाएगा कह के लिखित में आश्वासन दिया गया था जिसका पालन नहीं किया जा रहा है इस समझौते के बाद न्यूज़ अखबारों में खबर छापी गई थी आज भी क्षेत्र के जनमानस के हितों को दरकिनार कर बदस्तूर कोल परिवहन किया जा रहा है इन सभी मामलों को लेकर 13 अगस्त को अनिश्चितकालीन अनशन धरना प्रदर्शन आंदोलन करने को विवश व मजबूर हैं उमा गोपाल ने बताया कि इसके लिए कुछ महिना पहले शासन प्रशासन एसईसीएल को सांकेतिक 3 घंटे भूख हड़ताल करके चेताया गया था इसके बाद भी अधिकारी मौन है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad