मतदाता सूची में नाम जुड़वाने लोगों को किया जा रहा है प्रेरित नाम जुड़वाने बनाई गई आकृति
उत्तर बस्तर कांकेर 12 अगस्त 2023 :- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विषेष कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाताओं से पूछा जा रहा है, कि ’’मतदाता सूची में नाम जुड़वाया क्या?’’। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही है, साथ ही संकल्प भी दिलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय कांकेर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के प्रांगण में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत युवा चुनई मढ़ई का आयोजन किया गया, जिसमें एपीक दौड़, फार्मेषन एवं फार्मेषन सॉग, रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। एपीक दौड में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आकृति का निर्माण किया गया तथा छात्र-छात्राओं एवं नृत्य कला साहित्य एकादमी अंतागढ़ के लया लयोर द्वारा स्वीप कार्यक्रम में संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मतदाता सूची में मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील कर पूछा जा रहा है कि, ’’मतदाता सूची में नाम जुड़वाया क्या?’’
*सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.