हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें - गीताघासी साहू
पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के आव्हान से देश की एकता और अखंडता हुई थी मजबूत - जिला पंचायत अध्यक्ष
सड़क चिरचारी =राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीताघासी साहू ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने पिछले वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आव्हान किया है। गीताघासी साहू ने आगे बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को हमारे देश के गौरव का प्रतीक माना जाता है और अभी तक तिरंगे को केवल राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं कुछ औपचारिक समारोह में ही फहराया जाता था परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान ने हर एक देशवासी को तिरंगे से जोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पूरा देश जात-पात, धर्म और भाषा को भुलाकर एकताबद्ध नजर आया। गीता साहू ने हर हर तिरंगा अभियान को गौरवपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इस अभियान से देश के नागरिकों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद को बढ़ाने में मदद मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेकर अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएं औऱ देशभक्ति से ओतप्रोत इस अभियान को सफल बनाएं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.