सांकरा में गौवंश के खून से सनी सड़क धरसीवा से सांकरा तक सप्ताहभर में तीन गायों की हो चुकी दर्दनाक मौत
चरोदा से लेकर सांकरा धनेली तक गौवंश की सड़क पर मौजूदगी ओर भारी वाहनों में उनकी दर्दनाक मौत का सिलसिला जारी है शुक्रवार की सुबह भी सांकरा में एक गाय को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई बीते एक सप्ताह में ही चरोदा से सांकरा धनेली तक तीन गायों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार की सुबह सुबह ही लोगों ने सिक्स लाइन के बाजू से निकली सर्विस रोड पर सांकरा में बजरंग ट्रेडर्स के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत गाय को देखा स्थानीय गौ सेवक गौ माता की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुचे विश्व हिंदू परिषद धरसीवा के उपाध्यक्ष श्रवन राजपुत , प्रखन्ड सह संयोजक लोकेश साहु , खन्ड संयोजक राजा साहू , ग्राम सहसंयोजक आर्या ने अंतिम संस्कार किया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.