मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों तथा तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर पालिका निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के नरैया तालाब परिसर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा 69 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ‘‘रजक गुड़ी‘‘ (शहरी औद्योगिक पार्क) का लोकार्पण करने के बाद गुड़ी का अवलोकन करेंगे।
‘‘रजक गुड़ी‘‘
राजधानी रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में लगे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में शहरी औद्योगिक पार्क, ,रजक गुडी़,,की स्थापना की गई है ।
इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ धोबी समाज के 100 परिवारों को होगा ।
रायपुर शहर के 16 शहरी उद्यानों एवं तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं पुनर्विकास कि कार्ययोजना पूर्ण की गई है ।
रायपुर के बुढा़तालाब -स्वामी विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा, कटोरा तालाब जैसे महत्वपूर्ण तालाबों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्ण किया गया हैं ।
सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना: नगर निगम रायपुर शादी -ब्याह व अन्य पारिवारिक कार्य कार्यक्रमों के साथ अन्य विभिन्न सांस्कृतिक व समाजिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में 07.22 करोड़ रूपए की लागत से 36 सामुदायिक भवन निर्माण की योजना तैयार कि गई है ।
भूमि पूजन उपरांत इन भवनों के निर्माण से निम्न व मध्यम आय वर्गों के परिवारों को आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.