_जिला सिवनी मध्यप्रदेश लखनादौन में चली गोली, जेल से छुटे युवक की मौत
सी. एन. आई. न्यूज./ सिवनी /लखनादौन मुख्यालय के बार्ड क्र. 3 में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे अचानक गोली चलाने की आवाज से क्षेत्रवासी दहशत में आ गये । सूचना के बाद लखनादौन थाना प्रभारी एन पी चौधरी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि लगभग एक माह पूर्व बच्चे के अपहरण के आरोप में जेल में रिहा हुये पेशे से बाहन चालक 28 बर्षोय भोला उर्फ़ भवानी शंकर माथुर निवासी उत्तर प्रदेश ने अपने ही घर के खुद को गोली मार ली है। श्री चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई है। मौके पर एफ एस एल की टीम पहुंचकर और साक्ष्य एकत्र करने के प्रयास में जुट गई है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.