शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया मुख्यमंत्री श्री बघेल ने
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर - राजधानी रायपुर के हृदय
स्थल जयस्तंभ चौक पर आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया ।
10दिसंबर 1857 में अंग्रेजों ने रायपुर के जयस्तंभ चौक में वीरनारायण सिंह जी को फांसी पर लटका दिया था।
क्रांतिवीर वीरनारायण सिंह जी का जन्म छत्तीसगढ़ के सोनाखान में 1795 में एक जमींदार परिवार में हुआ था।इस सच्चे सपूत ने सोनाखान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास में अजर अमर कर दिया ।
आज के इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज,विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बडी़ संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.