आम आदमी पार्टी ने विधानसभा मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के निवास का घेराव कर उनके पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों का हिसाब मांगा
जिला ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर -बाकी दिनों की तरह आज भी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहे ऐसे में उनके प्रतिनिधि कोही ज्ञापन सौंपकर उनसे जवाब मांगना पड़ा।मुख्य रूप से मोहतरा से कोसमडीह मार्ग का कच्चा होना, ग्राम सीपत के एनटीपीसी में 8 वर्षों से 7 करोड रुपए की लागत लगने के बाद भी तैयार अस्पताल आज तक चालू न होना ,सीपत से ग्राम नरगोड़ा बहुत मार्ग का 1 किलोमीटर तक अत्यधिक जर्जर होना, तेंदुआ प्राथमिक शाला स्कूल की हालत जर्जर होना, दारराभाटा से लीलागार नदी तक अभी सड़क का निर्माण आज तक ना हो पाना,प्रधानमंत्री आवास योजना में हर परिवार को घर ना मिल पाना,गांव - गांव में शराब बिकना, किसानों की नामांतरण पर्ची b1 खसरा नक्शा आदि जैसे कार्यों के लिए तहसीलदार एवं कर्मचारियों द्वारा घुमाया जाना आदि मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मस्तूरी विधानसभा के विधायक कृष्णमूर्ति बांधी पिछले 5 सालों में किए गए कार्यों का जवाब मांगा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष एस सी विंग धर्म भार्गव, प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी विंग रेवा शंकर साहू, बिलासपुर जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर, सचिव प्रमोद पटेल, जिला अध्यक्ष एससी विंग हीरो देव सोनवानी, जिला अध्यक्ष यूथ विंग राकेश लोनिया,ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज अनवर,धनेश्वर राय ,रामनाथ जितपूरे,लक्ष्मी टंडन ,सूर्य प्रकाश राय,अशोक वस्त्रकर, लीलाधर सोनी ललित भाई ,करण बंजारे संदीप कुर्रे, गोपाल वैष्णव ,भूपेंद्र बोनाल, तेजराम साहू ,गोपाल यादव एवं भारी संख्या में पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.