राजनंदगांव
सीएम की सभा में हर्षिता बघेल ने दिखाई ताकत, अटकलें तेज
चुनावी साल में उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकने के लिए तैयार, किसान सम्मेलन में दिखी हर्षिता की बैनर-पोस्टर व तक्तियां
ठेलकाडीह। राजनादगांव जिले के डोगरगढ़ विधानसभा क्षेंत्र के ग्राम डूमरडीह-सेम्हरादैहान में किसान सम्मेलन एवं ठाकुर प्यारेलाल सिंह की मूर्ति अनावरण में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल जंहा विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हुए अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन दिखाएं। हालाकि मौजूदा विधायक भूनेश्वर बघेल ने भी सीएम बघेल का स्वागत किया। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल ने सेम्हरादैहान के प्रवेश द्वार में अपने हजारों कार्यकर्त्ता व समर्थकों के साथ सीएम भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया। सीएम के सभा स्थल से लेकर डूमरडीहकला व सेम्हरादैहान जाने वाले मार्ग में हर्षिता स्वामी बघेल की पोस्टर आसपास के घरों व मार्गो में लगे दिखे। साथ ही युवाओं व महिलाआंे के हाथों में हर्षिता की नाम लिखी हुई तक्तियां दिखी। युवाओं ने कांग्रेस पार्टी, भूपेश बघेल की जमकर नारे बाजी की। जिसके बाद सीएम बघेल की गाड़ी सेम्हरादैहान की ओर ठाकुर प्यारेलाल सिंह की मूर्ति अनावरण के लिए बढ़ी। इधर हजारों लोगों की भीड़ के साथ स्वागत को लेकर हर्षिता बघेल की अटकलें तेज हो गई है। लोगों के बीच हर्षिता स्वामी बघेल टिकट के दावेदार माने जा रहे है। हालाकि विधायक भूनेश्वर बघेल के भी सभा स्थल से लेकर अन्य जगहों पर उनकी भी पोस्टर दिखाई दी। लेकिन जिस प्रकार से हर्षिता स्वामी बघेल के समर्थको ने जो ताकत दिखाई है l उससे निश्चित ही उनके लिए आगे के रास्ते सरल हो सकते है l
व्यवस्था में दिखी खमियां
डूमरडीहकला में आयोजित किसान सम्मेलन में विधायक बघेल के नेतृत्व में हजारों की भीड़ जरूर जुट पाई लेकिन वहां व्यवस्था को लेकर जरूर लोगांे में नाराजगी दिखी। ज्यादातर इसमें महिलाएं परेशान होते दिखी। गर्मी से लोग हलाकान होते रहे। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान ही कई महिलाएं पंडाल से बाहर जाते दिखी। छोटे बच्चें लेकर आई महिलाओं को गर्मी से परेशान होना पड़ा। गर्मी से राहत देने के लिए पंखे नही होने के कारण लोगों में रूचि नहीं दिखाई दी। इधर भोजन के इंतजार में कई लोग खाली प्लेट लेकर इंतजार करते दिखे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.