मर्चेन्ट एसोसिएशन द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का सम्मान किया गया
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -बलबीर सिंह जूनेजा स्टेडियम में आज आयोजित, हमर सियान-हमर अभिमान,,कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अनमोल रत्न महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
मर्चेन्ट एसोसिएशन द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।
रमेश बैस जी का जन्म 2 अगस्त 1948 को एक किसान परिवार में हुआ,उनके पिता खोमलाल बैस रायपुर के बड़े
किसान थे।
रायपुर लोकसभा सीट से सात बार चुनाव जितने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
इस रिकॉर्ड के चलते उन्हें केन्द्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली जिसका उन्होंने सफलता पूर्वक निर्वाह किया ।
महाराष्ट्र से पहले वे त्रिपुरा एवं झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं।
आज के कार्यक्रम के दौरान श्री बैस ने प्रतिनिधि मंडल का हाल -चाल पूछा ।
इस अवसर पर मर्चेन्ट एसोसिएशन के संरक्षक छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा।
मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन ,उपाध्यक्ष मुरली शर्मा
सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.