निपानी शाखा में धरतीपुत्र किसानों का हुआ सम्मान
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद। जिले में राजीव गांधी न्याय योजना के दूसरी किस्त जारी होने पर जिला सहकारी बैंक के अंतर्गत आने वाले सभी शाखाओं में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन सहकारी बैंकों में न्याय योजना की राशि निकालने आए किसानों का जिला सहकारी केंद्र मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत निपानी शाखा में किसानों को सम्मानित करने किसान उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर की उपस्थित में किसानों को पटका ,श्रीफल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए संजय चंद्राकर ने कहा किसानों की आय दोगुना करने का काम भूपेश सरकार ने किया हैं। सरकार किसानों का सिर्फ सम्मान ही नही कर रही अपितु किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने कर्जा माफी का वादा किया था उसे पूरा किया और किसानों को कर्जा मुक्त किया। आज हमारी भूपेश सरकार किसानों की सरकार है राज्य की सभी योजनाएं आम जन एवम् किसानों के हित को ध्यान में रख बनाती है। उन्होंने कहा राज्य के मुखिया किसानों के दर्द को समझते हैं और किसने की बेहतरीन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से अपील करते कहा कि आने वाले समय में आप सब अपने किसान हितैषी सरकार भूपेश सरकार को आशीर्वाद दीजिए और 20क्विंटल धान बेचकर धान का 28 सौ रुपए समर्थन मूल्य पाइए। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अगर सिंह साहू, पालू राम साहू, कृपा राम साहू,डोमार सिंह साहू,बिसेशर साहू और किसान उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.