Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 21, 2023

मुख्यमंत्री ने नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का किया वर्चुअल शुभारंभ अब जिले में अनुविभागीय कार्यालय राजस्व की संख्या बढ़कर हो जायेगी पांच


मुख्यमंत्री ने नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का किया वर्चुअल शुभारंभ


अब जिले में अनुविभागीय कार्यालय राजस्व की संख्या बढ़कर हो जायेगी पांच

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

 बालोद। जिले में 5वां नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी अस्तित्व में आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में प्रशासनिक कसावट लाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का शुभारंभ किया। 

            नए अनुविभाग बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकहित हेतु लिए गए इस निर्णय से राजस्व मामलों के निपटान में तेजी आएगी और प्रशासनिक कसावट बढ़ेगी। इससे क्षेत्र के लोगो को राजस्व संबंधी कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में भी आसानी होगी। गठित नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी  में कुल ग्रामों की संख्या 118 है। भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 81 हजार 428 हेक्टयर है।  तहसील की संख्या 01 तथा राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 01 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 31 है, ग्राम पंचायत की संख्या 62 है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad