श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा की शुरुआत
इस कथा के श्रवण करने से कलयुग के पापकर्मों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -आज दिनांक 3/08/23 से बुढा़तालाब के पास स्थित माता
दुर्गा जी मंदिर में कथावाचक श्री सुरेश प्रसाद द्विवेदी जी के श्रीमुख से प्रारंभ हुई ।
सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व होता है।
भगवान शिव बड़े ही भोले और दयालु होते हैं ।वे अपने भक्तों के मन की बात जानकर उसे पूरा कर देते हैं ।
आचार्य श्री सुरेश द्विवेदी ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव के निमित्त शिवमहापुराण कथा का पाठ करवाने से एवं कथा का श्रवण करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है ,जीवन में सुख समृद्धि रहती है,और सभी दुखों का नाश होता है।
आज कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.