उन्नाव उत्तर प्रदेश।
माखी रेलवे क्रासिंग के पास हुई दर्दनाक घटना
जनपद उन्नाव के माखी रेलवे स्टेशन के पास मेथी टिकुर रेलवे क्रासिंग के पास मियागंज की ओर से तेज रफ्तार से आते ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर निवासी जोधा खेड़ा 60को रौंद दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई परिजनों ने ट्रक ड्राइवर से 20 हजार रुपए लेने का माखी पुलिस पर लगाया आरोप।
गुस्साए परिजनों ने चकलवांसी चौराहे पर लगाया जाम मौके पर एसडीएम सफीफुर रामदेव निषाद व क्षेत्रा अधिकारी ऋषिकांत शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक पर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
और कहा की जो भी पुलिस वाल ड्यूटी के समय तैनात था जो रिश्वत का आरोप है जांच कर उस पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी। सी एन आई न्यूज उन्नाव उत्तर प्रदेश से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.