शराब कोचिया को सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना नांदघाट पुलिस ने धर दबोचा
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 12.08.2023 को थाना नांदघाट में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 86 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल जुमला कीमती 6,850/- रूपये को जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं।घटना स्थल – आरोपी के घर ग्राम तेन्दुआ आरोपी 01. अनिल वर्मा पिता चतुर सिंह वर्मा उम्र 23 साल साकिन तेन्दुआ थाना नांदघाट जिला बेमेतरा उपरोक्त कार्यवाही थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिदार, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद कुर्रे, आरक्षक इंद्रजीत पाडेय, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश ध्रुव, रूपेन्द्र राजपूत एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.