शिक्षकों एवं भावी शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित
छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन ने संयुक्त रूप से वर्षों से लंबित मांग नियमित शिक्षकों की भर्ती करने पर मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी एवं राष्ट्रीय सचिव लोकेश वसिष्ठ के माध्यम से दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14580 नियमित शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 2019 में निकाल कर पूर्ण किया साथ ही साथ 12489 पदों पर विज्ञापन जारी कर व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र जारी किया।सभी चयनितों ने कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का ऐसा ऐतिहासिक फैसला लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।धन्यवाद देने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव लोकेश वसिष्ठ ,फेडरेशन के पदाधिकारी सुशांत धराई,परवेज अली , अनिरुद्ध साहू , धर्मेन्द्र कुमार साहू,डी एड बी एड संघ अध्यक्ष दाऊद खान थे ।
*सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.