विश्व मूलनिवासी दिवस पर महानदी बचाव अभियान चलाया
चारामा कांकेर - विश्व मूलनिवासी,आदिवासी दिवस पर युवाशक्ति समाज सेवी संस्था चारामा द्वारा महानदी बचाव अभियान शुरू किया गया।जिसमें महानदी किनारे मिट्टी कटाव रोकने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, दाह संस्कार के लिए जलाऊं लड़की उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से सैकड़ों काष्ठ एवं फलदार पौधा आम, गुलमोहर,महुआ, करंज, अर्जुना पौधा रोपाई किया गया । विश्व आदिवासी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग नगर पंचायत चारामा डिवाइडर पर फूलदार एवं सौंदर्य सजावटी पौधा लगाएं जा रहा है। नगर चारामा के आसपास गांव मुक्तिधाम में छायादार पौधा रोपण कर रहे हैं। पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष उत्तम साहू, संरक्षक विजय राय, धर्मेन्द्र कुमार साहू, सचिव देवेन्द्र सिन्हा, सूर्या नेवेन्द्र, बोधन साहू, शेखर सोनकले, प्रेमप्रकाश साहू, लिकेश धृतलहरे, पुरुषोत्तम मेश्राम शामिल रहे।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.