Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 9, 2023

प्रकृति के संरक्षण तथा संस्कृति व परंपरा के संवर्धन में आदिवासी समाज अग्रणी: इंद्रशाह मंडावी

 प्रकृति के संरक्षण तथा संस्कृति व परंपरा के संवर्धन में आदिवासी समाज अग्रणी: इंद्रशाह मंडावी


विकासखंड मुख्यालय मानपुर में धूमधाम से आदिवासी मूलनिवासी अधिकार दिवस मनाया गया।  सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडारोहण कर तथा संविधान की पुस्तक व प्रकृति का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थी का सम्मान किया तथा सायकल वितरण भी किया गया। कृषि विभाग के द्वारा कोदो, कुटकी, रागी बीज का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों का संयोजक मंडल के द्वारा सम्मान किया गया।

संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने इस अवसर पर मूल निवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी मूल निवासी साथियों के लिए गौरव का दिन है। आदिवासी समाज सदैव प्रकृति के सबसे करीब रह कर अपना जीवन यापन करते है तथा उनका संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करते है। हमारी सरकार आदिवासी अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है पेशा कानून जो 5वीं अनुसूची क्षेत्रों में लागू किया जाता है भूपेश बघेल जी की सरकार ने इस पर अमल किया है सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है जिसमें आदिवासी दिवस के दिन छुट्टी की घोषणा, आदिवासी परब को धूमधाम से मनाने के लिए सालाना 10 हजार रुपए का सहायता राशि दिया जा रहा है। आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन के लिए कार्य कर रहे है  अनुसूचित क्षेत्रों में देव गुड़ी, घोटूल का निर्माण किया जा रहा है। बैगा, गुनिया, सिरहा को सालाना प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। 65 प्रकार के वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी जिससे आदिवासी समाज की आजीविका चलती है। दुनिया के किसी भी हिस्से में आदिवासी समाज के प्रति अत्याचार एवं शोषण को किसी भी शर्त में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदिवासी समाज के हितों के संरक्षण के प्रति सरकार को हमेशा सचेत एवम अडिग रहना पड़ेगा साथ ही समाज के सकारात्मक विकास के लिए हमे काम करना है विशेषकर समाज के युवाओं को मुख्यधारा में जुड़कर सामाजिक उत्थान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

बाइक में सफर कर पहुंचे संसदीय सचिव मंडावी*

विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी बाइक में सफर कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे जिले भर से 200 से अधिक बाइक में मूलनिवासी समाज के युवा चौकी, खड़गांव, गोटाटोला से मोहला में इकठ्ठा हुए थे जो विधायक के साथ कार्यक्रम स्थल मानपुर पहुंचकर आदिवासी मूलनिवासी अधिकार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करने के पश्चात हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए आक्रोश रैली निकाली जो मानपुर नगर के मुख्य मार्ग एवं चौक चौराहों से होकर गुजरी जहां अपने अधिकारों के लिए नारों के जरिए आवाज बुलंद किया तथा अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को मांग पत्र सौंपा गया। 

 मूल निवासी समाज से आईपीएस दुखू राम आंचला, भोजेश शाह मंडावी, गोविंद शाह वालको, दिनेश शाह मंडावी, कुमार कोरेटी, चोवा राम सिन्हा, मोहन साहू ने मुख्य मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हरी टेकाम तथा समापन विकासखंड गोंड समाज के अध्यक्ष दिनेश उसेंडी ने किया। सभी ने एक स्वर में समाज के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शिक्षा को जोर दिया एवं शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में गोंड समाज के संभागीय सचिव कुमार कोरेटी, युवा प्रभाग अध्यक्ष अंगद सलामे, राजेंद्र जुरेशिया, जवाहर बोगा, फूलसिंह कोरेटी, राजू मरकाम ने उपस्थित जन समुदाय को कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad