Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 4, 2023

बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित - सकारात्मक पत्रकारिता, सामाजिक कार्यो व साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए किया गया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित - विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और अब तक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जा चुके है

 बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित



 सकारात्मक पत्रकारिता, सामाजिक कार्यो व साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए किया गया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित


विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और अब तक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जा चुके है


नई दिल्ली। 

नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार एवं भव्य कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेड़लिस्ट और सीनियर रिपोर्टर विपुल जैन बागपत को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान द्वारा सम्मानित किया गया।


विपुल जैन को सकारात्मक पत्रकारिता, समाजसेवी कार्यो, साम्प्रदायिक सौहार्द आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। विपुल जैन वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर धार्मिक व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और उनको राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। मई 2023 में डीपीआईएएफ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन बॉलीबुड़ स्टार राकेश बेदी, राहुल रॉय, बिग बॉस विनर आशुतोष कौशिक सहित अनेकों सेलिब्रिटी द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किये जा चुके है। वह लोकपाल गुप्ता सम्मान, नीरा अमृत सम्मान, शकुन्तला गुप्ता सम्मान जैसी अनेको सम्मान आयोजक समितियों के माध्यम से समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण योगदान करते है। विपुल जैन अपनी सामाजिक और परोपकारी उपलब्धियों का श्रेय उनको सामाजिक कार्यो में सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं और लोगों को देते है। विपुल जैन ने कार्यक्रम के आयोजक रोहित जैन, रजनीश कुमार सक्सैना व आरजे प्रोडक्शन हाउस के सभी सदस्यों द्वारा मान-सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया और शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी की प्रशंसा की। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad