सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्ताम साहू
बालोद।किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग अंर्तगत बालोद जिले के 21शाखा बालोद, बालोद,करही भदर, निपानी गुरुर ,पलारी,अरमरीकला,डौंडी,दल्ली, डौंडी लोहारा,दुधली,भंवरमरा,देवरी, पिनकापार, सुरेगांव,अर्जुन्दा,भरदाकला, सिकोसा, ओटेबन्ध, अर्जुन्दा,गुंडरदेही और संजारी में न्याय योजना की राशि निकालने आए किसानों का सम्मान शाखा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्रबंधकों ने धान फसल बीमा के भी विषय में जानकारी दी और खरीदी में जो नया नियम आया है उसके बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा किसानों को श्रीफल ,किसान पटका देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से किसानों की सरकार बनी है किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और किसानों की आय दोगुना करने का काम भूपेश सरकार ने किया हैं। सरकार किसानों का सिर्फ सम्मान ही नही कर रही अपितु किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने कर्जा माफी का वादा किया था उसे पूरा किया और किसानों को कर्जा मुक्त किया। आज हमारी भूपेश सरकार किसानों की सरकार है राज्य की सभी योजनाएं आम जन एवम् किसानों के हित को ध्यान में रख बनाती है।और अब20क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की गई हैं।उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील करते कहा कि आने वाले समय में आप सब अपने किसान हितैषी सरकार भूपेश सरकार को आशीर्वाद दीजिए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.