राजनंदगांव जिले डोंगरगांव ब्लॉक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आरी औचक निरीक्षण में पहुंची बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिए
डोंगरगांव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आज दिनांक 21 8 2023 को निरीक्षण में पहुंची बाल संरक्षण आयोग की सदस्य की टीम निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की दर्ज 178 है जिसमें सभी उपस्थित 118 है शिक्षक 8 हैं जिसमें सभी उपस्थित पाए गए पाक्सो बाक्स संधारण पंजी 28.01.2023 के बाद से खोला नहीं गया है रजिस्टर मेंटेनेंस नहीं है आज 21.8.2023 को खुलवाने पर बॉक्स से कुल 6 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें शिक्षकों को नाम के साथ-साथ नप शब्दों का भी प्रयोग किया गया है समय पर पाक्सो बाक्स खोलने हेतु निर्देश दिया गया है।
छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की टीम के द्वारा बच्चों को पास्को संबंधी में बहुत सी कुछ जानकारी से भी अवगत कराया गया
आज दिनांक 21.8.2023 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आरी में जिसमें पाक्सो अधिकारी द्वारा पक्सो बाक्स खोला गया जिसमें पास्को शिकायत पत्र में चर्चा किया गया शिकायत पत्र बच्चों द्वारा लिखित प्राप्त किया गया स्कूल स्टाफ एवं बाल संरक्षण आयोग की सदस्य समक्ष पास्को बाक्स खोला गया जिसमें 6 शिकायत पत्र प्राप्त हुआ शिकायतों में अन्य शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसमें स्कूल शिक्षकों के द्वारा कहां जाता है स्कूल एक मंदिर है बच्चे वहां पढ़ने के लिए जाते हैं लेकिन कुछ शिक्षकों के द्वारा गलत शब्दों का उच्चारण किया जाता है का प्रयोग स्कूली छात्राओं से किया जाता है। बाल संरक्षण आयोग की टीम के द्वारा नजदीकी डोंगरगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जाकर अवगत कराया गया एवं गजभिए के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भी फोन के माध्यम से इस सब जानकारी से रूबरू कराया गया अब देखना यह है कि ऐसे शिक्षकों के ऊपर शिक्षा विभाग क्या कारवाही करती है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.