छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का समीक्षा बैठक संपन्न!
बैठक में अनुशासन को दिया गया प्राथमिकता!
----------
सिमगा। छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का समीक्षा बैठक विश्राम गृह तिल्दा-नेवरा मे संपन्न हुआ । उक्त बैठक मे विभिन्न निर्णय लिये गये । बैठक में अनुशासन को सर्वपरि बताते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का उद्देश्य पत्रकार हितों के अलावा समाज हित से भी जुडा हुआ है । हमें समाज हित को लेकर लेखन पर गंभीरता बरतनी की आवश्यकता है ।समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि एशोसियेशन के पदाधिकारी गण अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ मीडिया एशोसियेशन के उद्देश्यों के पथ पर सतत आगे बढ़ेगी । समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला सचिव चंद्रशेखर यदू, विधानसभा मिडिया प्रभारी अजय नेताम , ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कोशले , ब्लाक महासचिव सौरभ यादव, ब्लाक कोषाध्यक्ष हरिराम मार्कंडेय , सिमगा ब्लाक प्रभारी थानेश्वर साहू, राजेन्द्र साहू,संतोष यदू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे
CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.