Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 4, 2023

मानव श्रृंख्ला बनाकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान करने का दिया संदेश

 मानव श्रृंख्ला बनाकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश 



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ 


मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान करने का दिया संदेश 


कवर्धा, 03 अगस्त 2023। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत-प्रतिशत मतदान करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत का नक्शा और वोट देबर जाना हे, चुनई तिहार मनाना हे नारा पर मानव श्रृंख्ला बनाकर लोकतांत्रित व्यवस्था में आम नागरिको को उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी एवं अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संदेश दिया। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने स्कूल पहुंचकर 18 वर्ष पूरा कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। 

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता के लिए बनाई गई मानव श्रृंख्ला का अवलोकन किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शाला नायिका ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान करने के लिए विद्यार्थियों को संदेश भी दिया। स्वीप के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग से हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सबकी है यह जिम्मेदारी, वोट देना बारी-बारी का नारा लगाते हुए संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता सहित स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad