Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 1, 2023

कलेक्टर एसपी ने जिला जेल जांजगीर खोखरा का किया औचक निरीक्षण जेल में सुरक्षा एवं सुविधाओ के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


कलेक्टर एसपी ने जिला जेल जांजगीर खोखरा का किया औचक निरीक्षण



जेल में सुरक्षा एवं सुविधाओ के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


       जांजगीर-चांपा 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा एवं कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओ के बारें में जानकारी ली। कलेक्टर ने जेलर से कैदियों की संख्या, दिनचर्या, उनके भोजन व्यवस्था, जेल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने हर बैरक कक्षों का निरीक्षण कर कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल में संचालित होने वाले गतिविधियों, कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनील सोनी, एसडीएम जांजगीर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री पवन कोसमा, जेलर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad