ग्राम पंचायत सरोरा में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ
तिल्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा में बीते दिन लोकापर्ण का कार्यक्रम हुआ था जो की ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम वर्मा द्वारा वर्ष 2020 21 में प्राप्त नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के राशि से निर्मित व्यवसायिक परिसर एवं गेट निर्माण का लोकार्पण एवंम एक अनोखा पहल करते हुए अपने गांव के विकास में एक और कड़ी जोड़कर गांव के ही बुजुर्ग एवं समाज प्रमुखों के बीच लोकार्पण का कार्य संपन्न कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गांव के बुजुर्ग एवं पूर्व सरपंच सनत सिंह ठाकुर एवं कुंज बिहारी अग्रवाल को सम्मान किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य रेखा राम देवांगन को आमंत्रित किया साथ ही गांव में विभिन्न जाति के लोग निवासरत हैं जिसके लिए सभी जाति से एक-एक नाम चयनित कर सभी को अतिथि के रुप में श्रीफल गमछा एवं मोमेंटो प्रदान कर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया और उसके पशच्चात हजारों की संख्या में लोगों के बीच लोकार्पण का कार्य संपन्न कराया गया जिसमें गांव के लोगों ने खूब सहराया लोकापर्ण में सभी समाज के लोगों की भूमिका बनी रही जिसमें मुख्य रुप से झड़ी राम साहू / रामभरोसा साहू / नरसिंह वर्मा / डोमिर सिंह ठाकुर / राजाराम सेन / फेकू राम सोनी / परदेशी राम लोहार / शंकर सिन्हा / लक्ष्मण यादव / सीताराम निषाद / पंचराम लहरी / भगवानी यदू / परसराम जोशी / रथ कुमार निर्मलकर / मनहरण दास मानिकपुरी / दिलीप राज गोड / एवंम अन्य समाज प्रमुख के लोगो की उपस्थित थी।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.