Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 4, 2023

सचिव ने सरकारी खाते से निकाला लाखों रूपया..सचिव को किया गया निलंबित

 सचिव ने सरकारी खाते से निकाला लाखों रूपया..सचिव को किया गया निलंबित



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर-कोटा जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत सरपंच की मौत के बाद शासकीय खाते से लाखों रूपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया है। सचिव प्रदीप कर्कवाल को कोटा जनपद पंचायत में अटैच किया है।जिला पंचायत बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत कलमीटार में 6 महीने पहले सरपंच की मौत हो गयी। इस दौरान ग्राम पंचायत का चुनाव करीब 6 महीने तक नहीं कराया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव की निगरानी में ग्राम विकास के सामान्य विकास कार्यों को संचालित किया जाता रहा।जिला पंचायत अधिकारी के अनुसार इस दौरान जानकारी मिली कि सरपंच की मौत के बाद नए सरपंच के चुनाव नहीं होने के बाद भी खाते से लाखों रूपयों का आहरण मृत सरपंच के नाम पर किया गया। शिकायत के बाद मामले में टीम ने छानबीन की। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कर्कवाल ने तत्कालीन समय कलमीटार में पदस्थ रहने के दौरान निर्वाचित सरपंच के खाते से 6 महीने तक लगातार बैंक  राशि का आहरण किया।  और वित्तीय अनियमितता का अंजाम दिया है। वर्तमान में प्रदीप कर्कवाल कंचनपुर ग्राम पंचायत में सचिव है।मामले सामने आने के बाद प्रदीप कर्कवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रदीप कर्कवाल के साथ पर ग्राम पंचायत कंचनपुर का अतिरिक्त प्रभार संतोष गिरी गोस्वामी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत मंझवानी को दिया गया है।सचिव पद से निलंबित प्रदीप कर्कवाल को कोटा जनपद पंचायत में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में निलंबित सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad