*भड़काऊ भाषण देने पर गिरफ्तारी की मांग को ले कर जिला भाजपा ने सौपा ज्ञापन*
*48 घण्टे में गिरफ्तारी ना हुई तो करेंगे उग्र प्रदर्शन एवं चक्काजाम*
अम्बागढ़ चौकी/मानपुर
*30 जुलाई दिन रविवार को मानपुर में एक रैली के दौरान सूरज टेकाम द्वारा भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं को मारने काटने की धमकी दी गयी,जिसके विरोध में अम्बागढ़ चौकी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने अम्बागढ़ चौकी थाना पहुँच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौप कर दो दिन के अंदर गिरफ्तारी की मांग की गई,ज्ञापन में बताया गया की स्थानीय विधायक इंदर शाह मंडावी की उपस्थिति में सूरज* *टेकाम द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने काटने की धमकी दी गयी थी यदि गिरफ्तारी 48 घण्टे में नही हुई तो भाजपा द्वारा उग्र प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।*
*इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष ढालसिंह कौशिक,जिला मंत्री पवन गुप्ता,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारष्वत,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रियाजुद्दीन कुरैशी,जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक मोहन जैन,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष सतीष शर्मा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर गुरले,भाजयूमो महामंत्री संतोष साहू,भाजयूमो उपाध्यक्ष सुभम लाटा, राजू सिन्हा कोषाध्यक्ष,पार्षद सुरेश नेताम जिला सह मीडिया प्रभारी ओम शरण सिन्हा,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक गजेंद्र मंडावी, प्रसांत माहेश्वरी सह कोषाध्यक्ष।*
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.