जिला सिवनी मध्यप्रदेश खुर्सीपार गांव में डायरिया का फैला प्रकोप दूषित पानी पीने से बीमार पड़े लोग, अस्पताल में कराया भर्ती
*नगर छपारा से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम खुर्सीपार में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे लोग छपारा अस्पताल में भर्ती मरीज के अनुसार करीब 30 लोग दूषित पानी पीने से बीमार पड़ गए हैं, सभी डायरिया से पीड़ित लोगों का छपारा अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं बाकी लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर भी इलाज कर रही है।* सी. एन. आई. न्यूज/ सिवनी छपारा बता दें कि यहां पर कुएं के पास मौजूद जो गड्ढे हैं उन में दूषित पानी भरा हुआ है वह रिस कर कुएं में जा रहा है, जिसके चलते बीमारी फैल रही है, छपारा अस्पताल के सीएम ओ डाॅक्टर टी एस इनवाती ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों का परीक्षण कर रही है जिससे से वह जल्द जल्द स्वस्थ रहें हैं। *एक कुएं से दूसरे कुएं में लाया जा रहा है पानी*। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खुर्सीपार पर के द्वारा पेयजल प्रदाय करने के लिए जंगल के पास मौजूद एक कुएं से गांव के करीब मौजूद कुएं में पानी लाया जा रहा है पानी काफी दूषित है जिसके पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है और कुआं के आसपास भी गंदगी का आलम है जिसके चलते लोग दूषित पानी पीने से बीमार पड़ गए वहां डॉक्टर टी एस इनवाती बीएम ओ जानकारी देते हुए बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक टीम खुर्सीपार गांव भी भेजी गई है साथ उनका इलाज किया जा रहा है सभी मरीज ख़तरे से बाहर है। *छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.