Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 1, 2023

द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन अधिकारियों को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिया गया प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी

 द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन अधिकारियों को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिया गया प्रशिक्षण



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी


01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने जागरूक करें


कवर्धा, 31 जुलाई 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन के तहत फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी, सुपरवाईजर, पुलिस सेक्टर प्रभारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ, तहसीलदार और परियोजना अधिकारी को प्रशिक्षण दिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने प्रशिक्षण में द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे भी अपने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें और मतदान केन्द्रों में आयोग के निर्देशों के अनुपालन में चाही गई सभी समुचित सुविधाएं बिजली, पानी, छांव, रैम्प सहित सभी मुलभूत सुविधाएं का भौतिक निरीक्षण करें। कलेक्टर ने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और निरीक्षण के दौरान क्रिटीकल और वनुरेबल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकित करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, डिप्टी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad