दूसरे T-20 मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों
ने किया निराश ।
2 विकेट से मिली पराजय।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
वेस्टइंडीज में चल रही T-20 मैचो की श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखा।और टीम को दो विकेट से पराजय झेलनी पड़ी । वेस्टइंडीज टीम ने पांच मैचो की श्रृंखला में 2-0की बढ़त बना ली है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर सर्वाधिक रन तिलक वर्मा
ने 51 रन ,बनाए। पिछले मैच उन्होंने 39 रन बनाये थे ।उस मैच में भी भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था।
152 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन के 40गेंदो में 67रन की पारी के बदौलत 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.