Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 6, 2023

सेक्टर 04 के प्रत्येक घर में पहुंचाया जा रहा टेंकर से पानी भिलाई निगम का अमला पेयजल आपूर्ति में जुटा पेयजल के लिए सेक्टर 04 में 7 नए बोर खनन और 30 पाॅवर पंप लग रहे

                  

दिनांक 05.09.2023

                                                                        

स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई


सेक्टर 04 के प्रत्येक घर में पहुंचाया जा रहा टेंकर से पानी


भिलाई निगम का अमला पेयजल आपूर्ति में जुटा

पेयजल के लिए सेक्टर 04 में 7 नए बोर खनन और 30 पाॅवर पंप लग रहे



भिलाईनगर। सेक्टर 04 में अचानक पानी टंकी के ढह जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, आज हलषष्ठी का पर्व होने की वजह से व्रती माताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भिलाई निगम का अमला सेक्टर 04 के हर घर तक पेयजल  की आपूर्ति में जुटा रहा।


भिलाई निगम व बीएसपी के 41 पानी टेंकर से सेक्टर 04 के सभी सड़को पर फेरा लगा कर पेयजल की पूर्ति करते रहे ताकि हलषष्ठी पर्व में पेयजल के कारण बाधा न पहुंचे। 

        गौरतलब है कि सेक्टर 04 में बड़ी पानी की टंकी आज सुबह आज अचानक ढह गया, जिसके कारण सेक्टर 04 के घरो में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया था। पेयजल समस्या से निपटने भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में महापौर नीरज पाल वार्ड पार्षद राजेश चौधरी,एकांश बंछोर, सेवन कुमार, साकेत चन्द्राकर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास जल कार्य के अधीक्षण यंत्री संजय शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, जोन 05 के जोन आयुक्त मौके पर पहुंचे और ढह गये पानी टंकी के बिखरे हुए मलबे को हटाने का काम करवाते हुए आस पास सफाई कराया गया और साथ ही निगम भिलाई के जलविभाग के अधिकारियों को सेक्टर 04 के  घरो मे टेंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कराने 26 टेंकर रवाना किया गया। वहीं बीएसपी प्रबंधन की ओर से 15 टेंकर की व्यवस्था कराई गई है। 

7 नए बोर खनन शुरू

पानी टंकी ढह जाने के कारण सेक्टर 04 के निवासियों को पेयजल की दिक्कत न हो इसे देखते हुए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर 30 पुराने बोर में पाॅवर पंप लगाए जा रहे है, 7 स्थानों पर नया बोर खनन कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है, इसके अलावा क्षेत्र में 2 नग वाटर एटीएम स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसके साथ ही सेक्टर 04 के मकान एवं दुकानों में निगम द्वारा 20 लीटर का 3500 नग जार भी वितरण भी किया जा रहा है, ताकि  नागरिक वाटर एटीएम से आरो जल स्वयं भर सके।


                               

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad