Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 16, 2023

भूपेश सरकार भरोसा बरकरार --सीमा यादव भरोसे की यात्रा का गांव गांव में हुआ स्वागत, मिला अपार जनसमर्थन 100 किलोमीटर की यात्रा के साथ हुआ भरोसे की यात्रा का समापन

 भूपेश सरकार भरोसा बरकरार --सीमा यादव



भरोसे की यात्रा का गांव गांव में हुआ स्वागत, मिला अपार जनसमर्थन


100 किलोमीटर की यात्रा के साथ हुआ भरोसे की यात्रा का समापन

सी एन आई सड़क चिरचारी से राजू मंडावी की रिपोर्ट 

सड़क चिरचारी =- जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती सीमा यादव के नेतृत्व में 11 सितंबर से भरोसे के यात्रा की शुरुआत की थी। भरोसे के यात्रा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां गांव के महिलाओ, युवा, बुजुर्गो द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती सीमा यादव का फूल माला से जोरदार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमती सीमा यादव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे इस उद्देश्य से भरोसे की यात्रा की शुरुआत की गई थी। भरोसे की यात्रा अंतिम दिन बम्हनी, बंजारी,नहर बंजारी,छुरिया डोंगरी, टिपानगढ ,लाताकोडो,तिरपेमेटा ,रंगकटेरा,हज्जूटोला, शांति नगर, डोंगरगांव,हाढीटोल,महाराडीह, चिल्हाटी,खडखडी, मुंजाल,भडसेना,हाथीकन्हार,होते हुए अम्बागढ़ चौकी में समापन हुआ।यात्रा के माध्यम से गांव में में जाकर ग्रामीणों को मिल रही भूपेश बघेल सरकार के योजनाओं के बारे में अवगत कराया।


*सीमा यादव को मिला खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन* भरोसे की यात्रा जैसे जैसे गांव पहुंची।वहां युवा बच्चे बुजुर्ग सभी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। व पूरे गांव में श्रीमती सीमा यादव के द्वारा  छत्तीसगढ़ में पुनः किसान के बेटा भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया गया।


श्रीमती सीमा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 साल में किसानो युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नकारते हुए 15 सीटों में सिमटा दिया।आज भाजपा के पास को काम नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता अब भाजपा के झांसे में आनी वाली नहीं है ‌। छत्तीसगढ़ में दोबारा किसान हितैषी  भूपेश बघेल जी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी..!


इस अवसर पर प्रकाश यादव पूर्व विधायक खुज्जी विधानसभा, अनिल मानिकपुरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस ,विद्या ताम्रकार अध्यक्ष नगर पंचायत चौकी ,रितेश मेश्राम उपाध्यक्ष नगर पंचायत, अशोक वर्मा पार्षद, रामगोपाल वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, साधना सिंह पार्षद, बेनी प्रसाद साहू जिला सचिव मोहल्ला, उदय राम मंडी उपाध्यक्ष से बाधा बजार,कृपाशंकर ब्लॉक सचिव ,अब्दुल खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा,दुलार सिंह ,गोलू खान,सहित कांग्रेस पार्टी के देवतुल्य सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे..!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad