पिथौरा _ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड पिथौरा के संकुल केंद्र जमहर में क्विज प्रतियोगिता संपन्न।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खंड पिथौरा के संकुल केन्द्र जम्हर में संकुल प्राचार्य कुलेश्वर मार्कण्डेय व संकुल समन्वयक टेकराम निषाद के नेतृत्व में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच ( क्विज प्रतियोगिता ) का आयोजन किया गया।
आयोजन पुरे संकुल केन्द्र जम्हर के बच्चों को चार स्तर में बाट कर किया गया प्राथमिक के बच्चों को दो स्तर में कक्षा 1ली व 2री का एक व कक्षा 3री से 5वीं का दुसरा तथा मिडिल व हाईस्कूल का एक एक समुह बनाया गया इस तरह कुल चार स्तर में आयोजन कराया गया।
आयोजन के दौरान सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल , परियोजना अधिकारी एफ ए नंद तथा नोडल अधिकारी साक्षरता अरुण कुमार देवता पहुंचे ।
विकास खंड शिक्षा कार्यक्रम से पहुंचे अधिकारियों ने क्विज प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दिये बच्चों का मार्गदर्शन व उत्साह वर्धन किये।
अपने संक्षिप्त उदबोधन में द्वारिका पटेल ने कहा की विभाग की हर प्लान एक निहित उद्देश्य को लेकर होता है यह कार्यक्रम भी बच्चों में गणित व विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सुदुर अंचल में ऐसे आयोजन के लिए संकुल टीम को धन्यवाद दिया।
एफ ए नंद ने कहा की विद्यालय में अदर करिकुलम का आयोजन भी जरूरी होता है और जम्हर संकुल को मैं धन्यवाद देता हूं जहां ऐसे आयोजन हमेशा होते रहता हैं।
वहीं अरुण कुमार देवता ने कहा कि सामान्य ज्ञान की जानकारी हमें जीवन पर्यन्त काम आता है और हमारा व्यक्तित्व विकास कराता है ।अभी से बच्चों में इसकी आदत भविष्य में उनकी सफल जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी ।
क्विज प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में सुरेश चौधरी, गोवर्धन सिन्हा, अंजू पटेल, विद्याधर पटेल भानुमति पटेल ने राउंड वार प्रश्न पुछे तथा छविराम जगत, उदेचंद बरिहा, कैलाश ठाकुर, हेमकुमारी पटेल सरला प्रजापति तथा अमरौतिन बरिहा ने स्कोरर व समय पाल की दायित्वों का निर्वाह किया।
प्रतियोगिता में कक्षा पहली एवं दूसरी में प्राथमिक शाला खम्हारदादर , तिसरी से पांचवीं में प्राथमिक शाला जम्हर, उच्च प्राथमिक शाला में मधुरम ग्रुप व हायर सेकंडरी स्कूल में सुन्दरम ग्रुप ने विजयी स्थान प्राप्त कर विकास खंड कार्यालय से पहुंचे टीम से पुरस्कार प्राप्त कियें ।
माधव साहू व धरणीधर चौधरी ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील बरिहा , कुलदीप सिन्हा , पुष्पा बरिहा , पवित्र कुमार कुर्रे , गितांजली भारती एवं सत्यम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.