थाना सिटी कोतवाली के कारागार में होगा जन्म कृष्ण का रात्रि 12 बजे 7 सितंबर को
रायपुर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के तत्वाधान में प्रतवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना सिटी कोतवाली के कारागार बंदी गृह में भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे होगा, इस हेतु एक बैठक पदाधिकारियों की तैयारी को लेकर हुई। समिति के सदस्य वासुदेव और माता देवकी की भूमिका निभाएंगे कारागार में उन्हें हथकड़ियों से बांधा जाएगा। रात्रि में जब पहरेदार गहरी नींद में सो रहे होंगे तो वासुदेव जी बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर सादर बाजार के गोपाल मंदिर में भक्तो को दर्शन देने जाएंगे। इस बार वासुदेव की भूमिका में धनु लाल देवांगन और उनकी धर्मपत्नी देवकी की भूमिका अड़क कर सुख संबंध में यह क्या बैठा के पर चर्चा हुआ बैठक के प्रमुख रूप से माधव लाल यादव अध्यक्ष, सचिन धनु लाल देवगन, उपाध्यक्ष विजयपाल, गोवर्धन झवर, श्रीमती मीना यादव, संगीता यादव, चंदा पाल, तीलेश्वरी देवागण, अचला स्वामी आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.