छग टी-20 कप इनविटेशन टूर्नामेंट का आयोजन 17 सितंबर से
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 17 सितंबर से 08 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ टी -20 कप इनविटेशन टूर्नामेंट का आयोजन नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में
किया जायेगा। इस वर्ष से महिला टी -20 का भी आयोजन किया जायेगा , जबकि पुरुष वर्ग में आयोजन का यह दूसरा वर्ष होगा। छत्तीसगढ़ टी-20 कप इनविटेशन टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में चार राज्यों की टीमों के साथ छत्तीसगढ़ की दो टीमें उतरेंगी। इसमें गोवा , ओड़िशा , चंडीगढ़ , विदर्भ सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की दो टीमें शामिल है। वहीं महिला वर्ग में झारखंड , आंधप्रदेश , मध्यप्रदेश , कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की दो टीमें शामिल होंगी। महिला टी -20 का आयोजन 17 सितंबर से शुरू होगा , जबकि 25 सितंबर को इसका फाइनल मैच खेला जायेगा। वहीं पुरुष टी -20 की शुरुआत 29 सितंबर से होगी , जबकि 08 अक्टूबर को इसका फाइनल मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच टाप की दो टीमों के बीच खेला जायेगा। प्रतियोगिता में सभी टीमें पांच मैच खेलेंगी , टूर्नामेन्ट का सीधा प्रसारण जो कि फेन कोड व स्पोर्टस आई में किया जायेगा।
राजधानी के होटल ट्रायटन में टूर्नामेंट की जानकारी संयुक्त पत्रकारवार्ता में छत्तीगसढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जुबीन शाह , संयुक्त सचिव जीएस मूर्ति और मीडिया प्रभारी सदस्य राजेश दवे व विजय शाह ने दी। इन सभी के द्वारा ट्रॉफी को लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम को और अधिक सशक्त बनाने के लिये इस टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की सशक्त टीमों को उतारना है। एक सवाल के जवाब में उनके द्वारा बताया गया कि बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ की सीनियर और जूनियर टीमों ने बोर्ड क्रिकेट के टूर्नामेंट में शामिल हुई थी जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम टूर्नामेंट नहीं जीत सकी थी , लेकिन टीम ने रेलवे तथा तमिलनाडू जैसी मजबूत टीमों को हराया था। राजेश दवे और विजय शाह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के संपन्न होते ही क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो जायेंगे। इस टूर्नामेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों को तैयारियों का भरपूर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में पुरुष वर्ग की विजेता टीम को तीन लाख रुपये नगद और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रूपये तथा महिला वर्ग की विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईटीडब्ल्यू कम्पनी को कार्मिशियल पार्टनर बनाया है। दुर्नामेन्ट के स्पोन्सर में फैन कोड , स्पोर्टस आई और डफा न्यूज शामिल हैं।
महिला वर्ग की शुरुआत छग ब्लू और ओडिशा के बीच
टी-20 महिला वर्ग मैच की शुरुआत 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ ब्लू और ओड़िशा के बीच होने वाले मैच से होगी। टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह आठ बजे से खेला जायेगा , जबकि दूसरा मैच साढ़े ग्यारह बजे से चंडीगढ़ और गोवा के बीच खेला जायेगा।
पुरुष वर्ग की शुरुआत झारखंड और कर्नाटक के बीच
पुरुष टी-20 की शुरुआत 29 सितंबर को झारखंड और कर्नाटक के मध्य सुबह नौ बजे से होने वाले मुकाबले से होगी, जबकि छत्तीसगढ़ ब्लू और झारखंड के बीच मुकाबला दोपहर सवा बजे से खेला जायेगा।
पुरुष वर्ग की टीमें -
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन , कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन , छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ब्लू , आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन , मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ रेड।
महिला वर्ग की टीमें -
-छत्तीसगढ़ ब्लू , ओड़िशा , गोवा , चंडीगढ़ , विदर्भ और छत्तीसगढ़ रेड।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.