कौहाकुड़ा में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी एवम क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
पिथौरा _संकुल स्तरीय कबाड़ में जुगाड़ प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौहाकुड़ा में 14 सितंबर को प्राचार्य अनुप दीक्षित,प्रधानपाठक छबिराम पटेल,भागीरथी दीवान,समन्वयक नितेश साहू, शिक्षक प्रदीप पटेल एवम आश्रित शालाओं के प्रभारियों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला, कौहाकुड़ा,बरतूंगा, हरदी, धनोरा,सरायपाली, बेलर एवम मिडिल स्कूल ठाकुरदिया कला, कौहाकुड़ा तथा उच्चतर माध्यमिक शाला कौहाकुड़ा के प्रतिभागी बच्चे शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में प्राथमिक शाला धनोरा के बच्चे प्रथम एवम प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला के बच्चे द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विभाग में पूर्व माध्यमिक शाला कौहाकुड़ा के बच्चे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। उच्चतर माध्यमिक विभाग में कौहाकुड़ा के ग्रुप एक प्रथम एवम ग्रुप चौथा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम के पूर्व प्राचार्य अनुप दीक्षित ने संबोधित किया और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर शिक्षक को प्रतिबद्ध रहना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मिडिल स्कूल प्रधानपाठक छबिराम पटेल के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शिक्षक प्रदीप पटेल,तुलसीराम पटेल,कोमल प्रसाद पुरैना,ज्योति शुक्ला,अंजना श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रधानपाठक छबिराम पटेल, लक्ष्मण सिन्हा,रतिराम दीवान, द्रोपति दीवान,तुलसीराम पटेल,व्याख्याता कोमल प्रसाद पटेल, अंजु पटेल,चंद्रिका पटेल,सुशील ओगरे,शिक्षक पालेश्वर ठाकुर ,ज्योति शुक्ला,रेखा कैवर्त,लक्ष्मी सिदार का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.