मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक
मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा करेंगे चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण
विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में 26 सितम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.