ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रशासन ने की ग्रामीण पर एफआईआर
शासकीय भवन में ताला लगाने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाही
ग्राम कूडूम पोस्ट रेंगाकठेरा मोहला में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कूडूम के शाला भवन में कुछ ग्रामीणों द्वारा शिक्षक की कमी का कारण बताते हुए ताला जड़ दिया गया। जिससे बच्चों का अध्यापन कार्य प्रभावित रहा। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय भवन को अनावश्यक रूप से ताला लगा देने के लिए संबंधित ग्रामीण पर कार्यवाही की गई है।
शाला भवन में ताला जड़ देने वाले ग्रामीण विजय पौसर्य, सजन गिरी तथा हरिश्चंद्र गोट के खिलाफ थाना मोहला में शिकायत की गई जिस पर कार्यवाही हो रही है। उक्त घटना के संबंध में प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि शासकीय शाला भवनों को किसी के द्वारा ताला बंद कर विद्यार्थियों के अध्यापन को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल उसे पर निर्धारण एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.