Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 10, 2023

चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती, चेकिंग अभियान के दौरान 30 किलो चांदी, साड़ी तो कहीं कैश जप्त….


चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती, चेकिंग अभियान के दौरान 30 किलो चांदी, साड़ी तो कहीं कैश जप्त….

बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर -विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड़ पर है. संदिग्धों की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सिविल लाइन पुलिस ने कार से 30 किलो चांदी के जेवर कीमत करीब 21 लाख रूपये जब्त किया.वहीं कोटा पुलिस ने 161 नग साड़ी लावारिस हालत में जब्त किया गया.इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है. इसके साथ ही कोटा पुलिस ने पिकअप से ढाई लाख और बेलगहना थाना क्षेत्र में 6 लाख कार से कैश जब्त किया है.


 राजीव गांधी चौक के पास वाहन चेंकिंग के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने आभूषणों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस नेअर्टिगा कार से करीब 21 लाख रूपये के 30 किलो चांदी की पायल और करधन जब्त किया है. कार के अंदर बैग में 496 नग चांदी का पायल और 71 नग चांदी का करधन सेट रखा था. जेवरों का ये जखीरा रायपुर के कमल विहार निवासी मोहित पटेल की कार से जब्त किया गया है. बिलासपुर से कोटा आ रही पुष्पराज बस में 161 नग साड़ी लावारिस हालत में जब्त किया गया है. जब्त साड़ी की कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये है. बस के उपर केबिन में बोरी में साड़ी रखी हुई थी. विधानसभा चुनाव की तैयारी में साड़ियां इकठ्ठी करने का अंदेशा. यह कार्रवाई कोटा पुलिस ने की है. कोटा पुलिस ने बिलासपुर जा रही पिकअप से ढाई लाख रुपये जब्त किया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप क्रमांक CG 10 C 9720 की चेकिंग में रुपयों से भरा बैग बरामद किया है. मामले में पुलिस पिकअप ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

केन्दा नाका चौकी बेलगहना में चेकिंग के दौरान कार से रुपयों से भरा बैग मिला. जब पुलिस ने जब्त रुपयों की गिनती की तो 6 लाख रूपये निकले. कार चालक ने खुद के रेलवे में ठेकेदारी करने और लेबर पेमेंट के लिए रकम रखने की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस हैदराबाद के रहने वाले ए.सत्यनारायण प्रसाद से पूछताछ कर रही है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad