नए जिले मे उद्यानिकी फसलो के प्रति बढ़ रहा किसानो का रूझान,
साल भर में ही अनुदान बढ़ने के बाद आम, केला, पपीता का बढ़ा रकबा, गौठानो मे महिलाएं कमा चुकी सात लाख रू
खैरागढ़ -नए जिला निर्माण के बाद इलाके में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के प्रति किसानो का रूझान लगातार बढ़ रहा है । जिला खेरागढ़ - छुईखदान गंडई जिला गठन के उपरान्त एक वर्ष में उद्यानिकी विभाग की कार्यवाही लगातार बढ़ी है और नए आयामों तक पहुँच रहा है। नवीन जिले की स्थापना के बाद विभाग ने राज्य पोषित योजनाओं के घटक आम विभागीय फलोद्यान में कुल 66 हितग्राहियों के निजी जमीनों पर 50 हेक्टेयर रकबे में आम कलमी के पौधे रोपित करते हुए राशि रू. 2 लाख 75 हजार रू की अनुदान सामग्री कृषकों को प्रदाय किया है। विभाग द्वारा संचालित सामुदायिक फेसिंग योजना में कुल 28 हितग्राहियों को 9.79 लाख का अनुदान दिया जा चुका है । बाड़ी योजना के तहत जिले में 2000 व्यक्तिगत पोषण बाड़ियाँ विकसित की जा चुकी है। गौठानों में 53 सामुदायिक बाड़ियों की स्थापना करते इलाके की महिला स्व-सहायता समूहों को 7.24 लाख की आय हो चुकी है। केन्द्र पोषित योजनाओं के घटक राष्ट्रीय बागवानी मिशन में 6 हितग्राहियों को पैक हाऊस निर्माण पर राशि रू. 12 लाख, शेडनेट हाऊस निर्माण पर 4 हितग्राहियों को राशि रू. 28.40 लाख, प्लास्टिक मल्चिंग के तहत 120 हितग्राहियों को 19.20 लाख, फल क्षेत्र विस्तार के तहत कुल 148 हितग्राहियों को 57.33 लाख का अनुदान विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। प्रदेश सरकार के बजट में शामिल किए गए विकासखण्ड खैरागढ़ में हाई-टेक नर्सरी स्थापना हेतु एक करोड़ रू एवं विकासखण्ड छुईखदान के बीरूटोला में हाई-टेक नर्सरी निर्माण एक करोड़ रू की स्वीकृती राज्य शासन ने की है खैरागढ़ विकासखंड के कुकुरमुड़ा मे हाई-टेक नर्सरी का संचालन शूरू हो चुका है जहां डेढ़ लाख विभिन्न प्रकार के पौधों का उत्पादन कर कृषकों एवं पंचायतों को निःशुल्क प्रदान किया गया है।
फलो की खेती भी बढ़ गई
जिला निर्माण के बाद उद्यानिकी विभाग का संचालन शुरू होते ही जिले में किसानों का रूझान फलों की खेती की ओर भी बढ़ रहा है। केला पपीता सहित आम के फलो की बकायदा खेती शुरू हो चुकी है। जिले के 142 किसान 159 हेक्टेयर जमीन पर केले और पपीते की फसल ले रहे है। जिले भर में 101 किसानो ने अपने 129 हेक्टेयर रकबे पर केले की खेती शुरू की है। जबकि 31 किसानों ने 30 हेक्टेयर जमीन पर पपीता लगाया है। विभाग की सहायता से फल उत्पादन कर रहे है। इसके अलावा फूलो सहित अन्य उद्यानिकी खेती को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है। *उद्यानिकी विभाग के नोडल जिला अधिकारी रविन्द्र मेहरा* ने बताया कि विभाग किसानों को रूचि अनुसार खेती में पूर्ण सहयोग कर रहा है। इससे किसानो को उद्यानिकी फसलों की खेती में आसानी हो रही है। नए सत्र मे उद्यानिकी खेती के लक्ष्य को और बढ़ाया गया है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.