कोटा विधायक का बेलगहना दौरा आज
कोटा विधानसभा की विधायक रेणु जोगी का बेलगहना आगमन हो रहा है बेलगहना मे शाम 3:00 बजे अशोक साहू के निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात होगी जहां आम जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी.इसके ठीक बाद ग्राम बहेरामुड़ा में सामुदायिक भवन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में शाम 4:00 बजे आगमन होगा बहेरामुड़ा में भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पंडरापथरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जायेगा। वर्तमान में चुनावी माहौल को देखते हुए विधायक रेणु जोगी के दौरे पर कई कयास लगाए जा रहे हैं विधायक रेणु जोगी के बहेरामुड़ा दौरे पर अन्य पार्टी के 15 सदस्य छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करेंगे इस बात की जानकारी विधायक प्रतिनिधि दुर्गा बघेल के द्वारा दी गई है।
क्षेत्र में चुनाव को देखते हुए चर्चा का माहौल गर्म है कोई बीजेपी कोई कांग्रेस कोई छजका कोई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अलग-अलग पार्टी के जीत का दावा सभी कर रहे हैं जबकि सच्चाई यही है कि कांग्रेस में रहते हुए भी जोगी परिवार ने कोटा विधानसभा जीता था और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बाद भी कोटा की विधायक जोगी परिवार से ही हैं ऐसे में विधायक रेणु जोगी का सघन दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.