प्रदेश कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन: जिला प्रभारी की प्रेस वार्ता, 13 को होगा आंदोलन
अडानी को फायदा पहुंचाने यात्री ट्रेनों को बंद कर आम आदमी की परेशानी बढ़ा रही केंद्र सरकार
खैरागढ़. प्रदेश मे लगातार रेल्वे द्वारा यात्री ट्रेनो को रदद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने जिला मुख्यालय मे प्रेस वार्ता लेकर रदद ट्रेनों के खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन की जानकारी दी। जिला मुख्यालय खैरागढ़ मे प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार मेनन ने आंदोलन की जानकारी देते बताया कि प्रदेश के बिलासपूर जोन द्वारा सबसे ज्यादा राजस्व मिलने के बाद भी केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों के मामले मे लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। मेनन ने कहा कि पिछले नौ सालो मे रेल सेवा पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। रेलवे की 70 साल की व्यवस्था को केन्द्र सरकार ने बिगाड़ा है। त्योहाराें सहित अन्य दिनो मे ट्रेने रदद की जा रही है। कोविड के बाद से ट्रेनो के परिचालन मे दिक्कतें अब तक जारी है।
मेनन ने आरोप लगाया कि अपने राष्ट्रमित्र अडानी को फायदा पहुंचाने केवल मालगाड़ियों का संचालन बेरोकटोक कर केन्द्र सरकार ने बाकी ट्रेनो को बाधित कर दिया है। केन्द्र सरकार अडानी के साथ देश को बेचने मे जूटे है। मेनन ने कहा कि यात्री ट्रेनो को जानबूझकर रदद किया जा रहा है। केन्द्र सरकार मंहगाई बढ़ाने के बाद अब आम आदमी की जेब काटने मे तुली है। रेलवे टिकट मे जीएसटी लगातार लाखो करोड़ की कमाई के बाद भी रेल्वे लोगो की सुविधा खत्म कर रही है। मेनन ने कहा कि सबसे ज्यादा कमाई वाले बिलासपुर रेलवे जोन में ही सुविधाएं बढ़ाने की बजाय नियमित ट्रेनों को रदद किया जा रहा है। रदद ट्रेनो का व्योरा देते मेनन ने कहा कि अब तक देश भर मे 67382 ट्रेनो को पिछले तीन मे रदद किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन: जिला प्रभारी की प्रेस वार्ता, 13 को होगा आंदोलन
अडानी को फायदा पहुंचाने यात्री ट्रेनों को बंद कर आम आदमी की परेशानी बढ़ा रही केंद्र सरकार
सांसद केन्द्र में ट्रेन के मामले में कुछ नहीं बोल पा रहे
मेनन ने आरोप लगाते कहा कि मेंटनेंस का दावा कर यात्री ट्रेने रदद की जा रही है तो अडानी को कोयला पहुंचाने मालगाड़ियां दूगुनी संख्या मे क्यों चलाई जा रही है। मेनन ने छग के भाजपा सांसदो पर मुंह बंद करने का आरोप लगाते कहा कि सांसद केन्द्र मे इस मामले मे बोल नही पा रहे है। मेनन ने कहा कि रेलवे के लगातार ट्रेनो को रदद करने के विरोध मे कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इसकी शुरूआत 13 सितंबर को विभिन्न स्टेशनाें, जंक्शनाें में रेल रोको आंदोलन के साथ शुरू होगी। इसके बाद रेल्वे के डीआरएम सहित विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयो का घेराव कर प्रदेश मे ट्रेन सेवा नियमित रूप से बहाल करने की मांग की जाएगी।
भाजपा सांसदों पर निष्क्रिय होने का आरोप
प्रेसवार्ता में विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि आम लोगों की परेशानी बढ़ाने केंद्र सरकार रेलवे को निजी सुविधाआें में उपयोग करने मे तूली है। आधी से अधिक आबादी रेलवे के भरोसे है इसके बाद भी मोदी सरकार अडानी के साथ मिलकर सारे षड़यंत्र रच रही है। विधायक ने इसके लिए भाजपा सांसदों पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, भवानी बहादुर सिंह, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.