जिला सिवनी मध्यप्रदेश
आज दिनांक 09 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
सी एन आई न्यूज सिवनी
नई दिल्ली की टीम द्वारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र छिंदवाड़ा चौक सिवनी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक तथा जिला चिकित्सालय सिवनी में एनआरसी एवं एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर बच्चो के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं वार्ड में आए बच्चो की उचित देखभाल हेतु निर्देशित किया गया...
ज्ञात हो कि दिनांक 10/09/2023 को बैच/कैंप का आयोजन जिला पंचायत सिवनी में किया जाना है जहा जोखिमग्रस्त बच्चो एवं असुरक्षित परिवारों को चिन्हांकित कर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद नावकर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अभिजीत पचौरी, तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे...
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.