Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 12, 2023

सिविल लाइन पानी टंकी में हादसा: इस वजह से शहर के आधे वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई पाइप लाइन के लिए कर रहे थे खुदाई मधुमक्खियों का हमला, 4 कर्मी घायल 10 टंकियाें से होगी सप्लाई

 सिविल लाइन पानी टंकी में हादसा:


 इस वजह से शहर के आधे वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई

पाइप लाइन के लिए कर रहे थे खुदाई

मधुमक्खियों का हमला, 4 कर्मी घायल

10 टंकियाें से होगी सप्लाई


खैरागढ़. जलापूर्ति वाले पानी टंकी को जल आवर्धन योजना से जोड़ने कार्य शुरू करते ही टंकी में जमी मधुमक्खियाें के हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए। घटना रविवार शाम की बताई गई है। सिविल लाइन स्थित नगरपालिका के उच्चस्तरीय पानी टंकी को जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए जल आवर्धन योजना के ठेकेदार ने जेसीबी मंगाई थी।


पाइप लाइन की खुदाई जेसीबी से शुरू करते ही टंकी के नीचे जमी मधुमक्खियों के बडे़ छत्ते की मधुमक्खियां जेसीबी के धुएं से कर्मचारियों पर ही टूट पड़ी। इसके चलते कर्मचारियों को वहां से आनन-फानन में भागना पड़ा। मधुमक्खियों के हमले में नगरपालिका के दो सहित निर्माण कंपनी के दो कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल लाकर इलाज कराया गया।


जिसके बाद पाइपलाइन जोड़ने का कार्य रविवार को स्थगित कर दिया गया। सोमवार को मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के बाद फिर से काम शुरू किया गया। घायल कर्मचारी भी इस दौरान इलाज के बाद ठीक हो गए।


शहर में 32 करोड़ की लागत से जारी जल आवर्धन योजना के तहत शहर के बीस वार्डो के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होनी है। अभी वार्डो में पेयजल आपूर्ति बोर से की जा रही है। चार साल से जारी जल आवर्धन योजना मे शहर में 80 किमी पाइपलाइन बिछ़ाई गई है। पिपरिया सहित सिविललाइन वार्ड में दो नई उच्च स्तरीय पानी टंकियों का निर्माण योजना के तहत पूरा हो चुका है। शहर की पुरानी आठ टंकियों को भी आवर्धन के पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। पुरानी टंकियों में पिपरिया, अमलीडीह, दाउचौरा, किलापारा, अमलीपारा, धनेली की पुरानी टंकि यों को जोड़ा जा चुका है। सिविललाइन की टंकी को जोड़ने कार्य जारी है। इसके बाद जल आवर्धन के तहत पाइपलाइन सहित सप्लाई कार्य पूर्ण हो जाएंगे।


दिसंबर से मिल सकता है पानी


जल आवर्धन योजना में देरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मिलने वाले गंजीपारा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य निर्माणाधीन होने के चलते हो रहा है। इसका निर्माण कार्य काफी पहले हो जाना था । लेकिन दो बार के टेंडर में प्रक्रिया अटकने के चलते एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने काम अटका रहा। जल आवर्धन योजना के तहत बनाए गए जलसंयंत्र को इसी एनीकट से क्षमता अनुरूप पानी की व्यवस्था होनी है। जिसके चलते योजना फलीभूत नहीं हो पाई है। एनीकट कार्य जलसंसाधन विभाग की देखरेख में हो रहा है। लेकिन बारिश के चलते काम बंद है। अधिकारियों ने दावा किया कि दिसंबर तक एनीकट का कार्य पूर्ण होते जलसंयंत्र को पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसके बाद योजना का संचालन शहर में शुरू हो जाएगा।


रविवार को कार्य के दौरान पालिका के दो कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था। जिसके चलते काम रोका गया। सोमवार को पाइप लाइन जोड़ने कार्य पूर्ण कर लिया गया।


मनोज शुक्ला, प्रभारी जल प्रदाय नपा खैरागढ़


बाधित रही पेयजल सप्लाई


नई पुरानी सभी पानी टंकियों को जोड़ने कार्य अंतिम चरण में है। सिविललाइन में रविवार को काम के दौरान मधुमक्ख्यिों ने हमला किया था। सोमवार को कार्य पूरा कराया गया।


राहुल द्विवेदी, इंचार्ज निर्माण एजेंसी जल आवर्धन योजना


सिविल लाइन स्थित पानी टंकी को जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन जोड़ने के चलते सोमवार शाम को आधा दर्जन से अधिक वार्डों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। दिनभर चले काम के चलते सिविललाइन गायत्री नगर, राजफेमली, टिकरापारा, शिवमंदिर मार्ग, अंबेडकर वार्ड में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह पानी सप्लाई व्यवस्थित हो जाएगी।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad