बालोद ब्लॉक के राजीव युवा मितान की आज से शुरू हुई पद यात्रा, 60 ग्राम पंचायत में करेंगे पद यात्रा
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।रविवार को राजीव युवा मितान जिला समन्वयक मुरलीधर भुआर्य के नेतृत्व में पद यात्रा की शुरुआत झलमला गंगा मैया मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना करने के बाद झलमला चौक में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं सहित सभी जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।यह पद यात्रा ग्राम परसोदा चिचबोड, अंगारी से होते हुए जगतरा, देवारभाट, पाकुरभाट, सिवनी होते हुए ग्राम हीरापुर में यह पदयात्रा शाम 4 बजे समाप्त हुई।
इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य, कृष्णा दुबे,केदार देवागन जिला पंचायत के सभापति, विधानसभा के समन्वयक किशोर साहू ,जनपद सदस्य राकेश उइके एवम सभी अध्यक्षों एवम सदस्य गण पदयात्रा के माध्यम से बूथ – बूथ जाकर कार्यो की समीक्षा किये एवं बूथ का दौरा करते हुए हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर शासन की योजनाओं को घर घर पहुचाने का कार्य कर रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवा मितान क्लब के विधानसभा स्तरीय समन्वयकों को विधानसभा स्तर पर युवाओं के बीच बूथ बूथ जाकर उनके कार्यो की समीक्षा करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के लिये निर्देशित किया हैं। ज्ञात हो कि प्रदेश के भूपेश बघेल ने युवा मितान क्लब का गठन किया था। जिसे राजीव युवा मितान क्लब नाम दिया गया, राजीव युवा मितान क्लब युवाओं द्वारा सरकार की योजनाओं को गांव- गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, युवा मितान क्लब रचनात्मक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति खेल कूद को आगे बढ़ाने का जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है, वहीं समय समय पर इनकी समीक्षा करने हेतु विधान सभा स्तरीय समन्वयक भी बनाए गए हैं, जिन्हें अब महत्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला समन्वयक मुरलीधर भुआर्य ने बताया युवा मितान क्लब के जिला ,विधानसभा समन्वयक विधानसभा में सात दिवसीय दौरा करेंगे। इसके लिए बालोद जिला विधानसभा मुरली भुआर्य, किशोर साहु, आदित्य दुबे अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस मोर्चा संभाल लिए हैं और कांग्रेस सरकार की योजनाओं के साथ उनके कार्यो की समीक्षा भी करेंगे।प्रथम चरण में बालोद विधानसभा के बालोद ब्लॉक से पद यात्रा प्रारंभ शुरु हो गई


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.